
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह चर्च स्कूल में 4 फरवरी को हुए दो छात्रों के बीत मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है. इस मामले में मामले शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा समझौता कराने की कोशिश के बीच भाजपा नेता और अप्पू तिवारी द्वारा प्राचार्या कक्ष में धक्का-मुक्की की गई थी. इस मामले में स्कूल की प्रचार्या ने बिष्टुपुर थाना में मारपीट कर बदतमिजी करने का मामला दर्ज कराया है. इधर शुक्रवार देर रात अंकित आनंद ने भी बिष्टुपुर थाना में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उनके वेशभुषा पर धामिर्क टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए ऑनलाइन शिकायत की है. ज्ञात हो कि 5 फरवरी को स्कूल के कक्षा सांतवी के छात्र रिशान ओक्षा को उसके सहपाठी द्वारा बेल्ट से मारकर घायल कर दिया गया था जिससे रिशान के आख पर गहरी चोटें आई थी. इस मामले में स्कूल प्रबंधन और छात्र के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. बाद में स्कूल प्रबंधन ने पीड़ित पक्ष को समझौते के लिए बुलाया. समझौते के दौरान ही धक्कामुक्की की घटना घटी.






