
रांची : भारत के करीब पांच सौ मजदूर ईरान में फंसे हुए है. वे लोग कमाने के लिए गये थे, लेकिन वे लोग संकट में फंस गये है. अब ईरान से उनकी रिहाई को लेकर भारत सरकार परेशान है. दूसरी ओर, भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट किया है. उन्होंने बताया है कि पांच सौ मजदूरों में से एक मजदूर झारखंड का भी है. ऐसे में उन लोगों को बाहर लाना जरूरी है. सकुशल स्वदेश वापसी की मांग की गयी है. दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से 808वें उर्स के मौके पर झामुमो के अल्पसंख्यक मोरचा के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अलग से चादर पेश की, जिसको हेमंत सोरेन ने हिदायत खान को सौंपा था.

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में 808वें उर्स के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से पहली बार अलग से चादर पेश की गयी. सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में शनिवार की शाम रांची में झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान को यह चादर सौंपी थी. इसे सोमवार को अजमेर दरगाह में पेश कर सूबे में अमन व खुशहाली की दुआ मांगी गयी. रांची स्थित सीएम आवास पर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, शहरे काज़ी मौलाना सिवानी सहित अन्य को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अक़ीदत व एहतेराम के साथ चादर सौंप कर रवाना किया था, को यह चादर सौंपी. सीएम ने इस मौके पर प्रदेश में खुशहाली, कौमी एकता और भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ का आग्रह किया था. सभी जायरीन को झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से उर्स की मुबारकबाद दी गयी.






