
जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज खराब रहने वाला है. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी कर दी है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सराकेला-खरसांवा और रांची जिले में आंधी बारिश के साथ साथ ओलावृ्ष्टी होने कि जानकारी दी गई है. मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी की माने तो शहर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, यह हालात 15 मार्च तक रहेगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे. 15 मार्च के बाद से बादल छंटने शुरु हो जाएंगे. वहीं 18 मार्च को फिर से तेज बारिश होगी. ऐसा बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर पूर्व में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के टकराने की वजह से होगा.


















