
जमशेदपुर : पिछले चार वर्षों की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नमन की ओर से 23 मार्च को शहीदों की याद में शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा आयोजित किया जाएगा. इसका काउंटडान शुरू हो गया है. इस यात्रा को सफल बनाने हेतु संस्था की और से बैठकों का दौर जारी रखते हुए नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने साकची के छायानगर में बैठकें की और शामिल युवाओं को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया. उपस्थित सभी युवाओं ने एवं बहनों ने एक स्वर में इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने का संकल्प भी दोहराया. इस बैठक में स्थानीय युवाओं में कंचन बाग, सुबल प्रमाणिक, अंकेश भुइयां, राहुल दुर्गे, संजय प्रमाणिक, झरना पाल, हेमंत बाग, छोटू पंडित, संजय सोना, गौरव सोना, बंटी, भानुआ एवं अन्य सैकड़ों युवा मुख्य रूप से शामिल हुए.















