जमशेदपुर : कोरोना वायरस का साइड इफेक्ट अब दवाओं पर भी पड़ने लगा है. बाहर से आने वाली दवाइयां शहर नहीं पहुंच रही है. जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को हो रहा है जो महंगी दवाई का सेवन करते हैं, और वह दवा महाराष्ट्र या दिल्ली से आता है.

हालांकि दवा को कोरोनावायरस के कारण लॉक डाउन से अलग रखा गया है. उसके बावजूद भी दूसरे राज्य की गाड़ियां शहर नहीं पहुंच रही है. उधर शहर के स्टॉकिस्ट का कहना है कि दूसरे राज्य की गाड़ियां शहर नहीं आ रही है जिसके कारण दवाइयों की किल्लत है. हालांकि इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है.








