
जमशेदपुर : पूरा देश कोरोनावायरस से लड़ रहा है. पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान कोरोना से लड़ाई लड़ रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों और स्वयंसेवक को की सेवा करने की अपील की थी. जहां लगातार ये सभी दिन रात 24 घंटे तन- मन से अपनी भूमिका निभा रहे हैं. इधर जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई में लगे स्वच्छता कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए इन्हें कर्मयोद्धा बताया और कड़ी धूप के बीच सफाई में लगे इन सफाई कर्मियों को भोजन व पानी पिलाकर इनके प्रति आभार प्रकट किया. वही दिन-रात सफाई में लगे सफाईकर्मियों में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा भाव के प्रति खुशी देखी गई. उन्होंने उन्हें धन्यवाद किया और कहा अच्छा लग रहा है. हमने कभी इस खतरनाक बीमारी के विषय में सुना तक नहीं था, लेकिन पूरी शिद्दत के साथ हम इसे मिटाने में लगे हुए हैं.

समाजसेवी रवि जायसवाल ने साकची समेत आसपास की सेवा
जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्ता रवि जायसवाल ने साकची समेत आसपास के गरीबों के बीच सेवा की. उन्होंने फूड पैकेट बनाकर लोगों के बीच बांटा ताकि लोगों का भरन पोषण चल सके. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो. इस दौरान लोगों ने लाइन भी लगाया तो सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी बनाकर ही बांटा गया. इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. रवि जायसवाल ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वे सामने आये है. अगर किसी को जरूरत होगा तो लोग 6200102283 नंबर पर फोन कर अपने जरूरत का सामान ले सकते है.

छोटागोविंदपुर दुर्गा पूजा हाट बाजार समिति ने की सेवा
छोटा गोविंदपुर दुर्गा हाट बाजार समिति ने अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने क्षेत्र को करोना वायरस से बचाव हेतु सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया तथा आवश्यक सामग्री वितरण करने वाले दुकानों जैसे मेडिकल स्टोर राशन की दुकान एवं एटीएम के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के घेरे का निर्माण कराया गया. इस महामारी से बचने हेतु जहां विश्व के सारे देश से अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं. लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है. लॉक डाउन का अक्षर स पालन करने हेतु निवेदन किया जा रहा है. इन सब परिस्थितियों को देखते हुए दुर्गा हाट बाजार ने भी अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाहन किया आने वाले दिनों में भी समिति इस महामारी के रोकथाम हेतु जागरूकता का काम करते रहेगी. प्रशासन के दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्य में मुख्य रूप से महासचिव आशुतोष सिंह, अनिल यादव, अनुज सिंह, विनय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, जयदीप कुमार, नरेश गौरा, शेखर राव, अजीत राय, दिलीप कुमार, दिनेश कुमार, विपिन कुमार, भीम यादव, धुरान, दीपक गुप्ता, दीपू कुमार ने अपना सहयोग प्रदान किया.

मानव सेवा संस्था ने दूसरे दिन भी गरीबों को खिलाया खाना
जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित मानव सेवा संस्था के तत्वावधान में लॉकडाउन के कारण जरूरतमंद लोगों के बीच दुसरा दिन का भोजन वितरण अभियान में जमशेदपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय खॉ ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए खाद्य समाग्री में चावल, दाल तेल मशाला, आलु एवं नकदी प्रदान कर संस्था के अभियान को कोई भूखा ना रहे को सफल बनाने में योगदान दिया. मानव सेवा संस्था के नेतृत्वकर्ता अभिजीत सिंह ने आभार जताया तथा संस्था के सहयोगियों के साथ दूसरे दिन का खिचड़ी वितरण कार्यक्रम को टाटानगर स्टेशन चौक, जुगसलाई चुनाभट्टा बस्ती, बिष्टुपुर के राम मंदिर, चुनाशाह बाबा आदि क्षेत्र में पहुँच कर प्रशासन के मदद से जरूरतमंदों के बीच वितरण किया. उक्त प्रेस विज्ञप्ति बबलू झा ने जारी करते हुए बताया. जिला अध्यक्ष विजय खॉ ने आह्वान किया कि जमशेदपुर के कोई भी दानदाता अपना सहयोग एवं खाद्य समाग्री निम्नलिखित मोबाइल नंबर 9431343133 एवं 7004789175 पर सम्पर्क कर जमा करा सकते है. यह अभियान अगामी 14 अप्रैल तक चलेगा. संस्था के सदस्यों में अभिजीत सिंह, संदीप सिंह, अमित शर्मा, आकाश अरोरा, पप्पु सिंह, अमित सिंह, उदय घोष, सौरभ झा, गुरमीत सिंह, शुभम भट्टाचार्य, प्रदीप शर्मा, प्रेम शर्मा, मुकेश शर्मा, रवि राय ने अहम भूमिका निभाई.








