
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में रविवार को रिकार्ड 142 सैंपल की जांच हुई और राहत भरी खबर यह है कि सभी रिपोर्ट निगेटिव है। यानी किसी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार से से लैब की मानिटरिंग डीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी कर रह रही हैं और सभी आवश्यक समान लैब को उपलब्ध करा दिया गया है जिससे शनिवार से जांच में तेजी आई है। लैब स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में 142 सैंपल की जांच हुई है। हालांकि सर्विलांस टीम ने रविवार को जिले के 22 संदिग्ध मरीजों का सैंपल लिया। इस तरह अब तक जिले के 578 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच हुई है जिसमें से रविवार देर रात तक 488 रिपोर्ट आ गई है और सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है।
दूसरी ओर, जमशेदपुर के पारडीह के पास ओड़िसा से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे 14 मजदूरों को पुलिस ने चेक पोस्ट के पास पकड़ लिया। उनको क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।
ये सारे 14 मजदूर ओड़िसा से साईकल से मुजफ्फरपुर की ओर रवाना हो रहे थे। इसी बीच पुलिस की नजर इन पर पड़ी जिसके बाद उनको पकड़ लिया गया।
इसी तरह जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम के पास दो लोगो को संदिग्ध हालत में घूमते हुए दो लोगो को पकड़ा गया है। उनकी गतिविधियां काफी संदिग्ध थी जिसको पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की और फिर सैंपल का टेस्ट किया। उसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।







