
चाईबासा : चाईबासा शहर से बिल्कुल सटे के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुलसाई गांव में सोमवार की सुबह एक विशालकाय हाथी अपनी झुंड से बिछड कर पहुंच गया. हाथी खेतों में इधर-उधर भटक रहा था. कुछ लोगों की नजर पड़ी तब इसकी सूचना वन विभाग को दी. उसके बाद वन विभाग की टीम हाथी को भगाने के प्रयास में जुटी है. हाथी को देखने वालों के लिए लोगों की भारी भीड जुटी है. आस-पास के बडी संख्या में लोग लॉकडाउन उल्लंघन कर कर हाथी देखने पहुंच रहे हैं. जबकि वन विभाग के कर्मी लाउड्स्पीकर के माध्यम से लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील कर रहे हैं. वन विभाग का कहना है कि अकेला हाथी को दिन में भगाना काफी मुश्किल है, इसलिए रात होने की प्रतीक्षा की जाएगी. लेकिन दिन भर हाथी के मूवमेंट पर नजर रखी जायेगी.







