
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर – कालापाथर पंचायत के मधुपुर गांव के तीन सबरों को गांव के ग्रामीणों ने कोरोना वायरस फैलाने की बात कह कर गांव से बाहर निकाल दिया था. तीनों सबर परिवार विगत तीन दिनों से पहाड़ पर रहने पर विवश थे. पंचायत के झामुमो कार्यकर्ताओं रामधन हांसदा ने इसकी सुचना विधायक समीर महंती को दी. सुचना देने के कारण विधायक ने रामधन को 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया. विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता सजग रहे इस कारण उन्हें घटना की सुचना मिली और वे प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ गांव पहुंचकर सबर परिवार को पहाड़ से वापस गांव ला पाये है. कहा कि कार्यकर्ता को इस कारण पुरस्कृत किया गया कि अन्य गांव के कार्यकर्ता भी सजग और सतर्क रहे और इस तरह की घटना हो तो इसकी सूचना उन्हें मिल सके .

चाकुलिया प्रखंड के मधुपुर गांव के तीन सबर परिवार ग्रामीणों के भय से विगत तीन दिनों से फुलपानी पहाड़ पर रहने पर विवश थे. घटना की सुचना पाकर विधायक और प्रखंड के पदाधिकारी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली. सबरों ने बताया कि विगत तीन दिन पूर्व बंगाल के रामाकृष्ण मिशन के दो साधु पोचापानी गांव में सबरों के बीच अनाज वितरण करने पहुंचे थे, सुचना पाकर मधुपुर के तीन सबर परिवार भी पोचापानी अनाज लेने गये थे. सबरों ने कहा कि गांव के ग्रामीण उन्हें गांव में कोरोना वायरस फैलाने की बात कह कर गांव से बाहर निकाल दिया. कहा कि ग्रामीण उन्हें गांव से पानी भी नही लेने दे रहे थे, जिस कारण तीनों सबर परिवार गांव छोड़कर पहाड़ पर रह रहे थे. सबरों की बात सुनकर पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि कोरोना वायरस यूं ही नही फैलता है. पदाधिकारीयों को लोगों को कोरोना वायरस बिमारी क्या है और कैसे फैलती है और इसे रोकने की विधि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. विधायक ने सबर परिवार के बीच चावल, आलु, मुड़ी,कंबल और वस्त्र उपलब्ध कराया. मौके पर रामधन हांसदा, राम बास्के, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.















