
जमशेदपुर : जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने अपील की है कि जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना संक्रमण संकट (COVID-19) के इस दौर में लॉकडाउन पीरियड के दौरान एक बड़ी आबादी जो रोज कमाने खाने वाली थी. उनके सामने भुखमरी का संकट आ गयी है. ऐसे में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा बड़े पैमाने पर राहत का कार्य चल रहा है, जिसके माध्यम से ऐसे जरुरतमंद लोगों तक 350 रुपये लागत के सूखा राशन का साप्ताहिक पैकेट प्रदान किया जा रहा है. यह सब कुछ सम्मानीय सदस्यों, सहयोगियों के कारण अब तब सम्भव हो पाया है, किन्तु इस कार्य को आने वाले दिनों तक निरन्तर चलाने के लिए आपके मदद की आवश्यकता है. लोग रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के बैंक खाता में ऑनलाईन, चेक या नगद माध्यम से आर्थिक सहयोग प्रदान कर सकते हैं या फिर आप इस कार्य को आगे बढ़ाने हेतु सूखा राशन चावल, दाल या सरसो तेल तथा अन्य खाद्यान्न सामग्री प्रदान कर सकते हैं.
बैंक खाता का विवरण
SB Account No: 450010100029822
Bank: Bank of India, Bistupur, Jamshedpur
IFSC Code: BKID0004500














