
जमशेदपुर : लॉकडाउन के दौरान बिजली विभाग की लापरवाही से तीन मवेशियों की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर मौत हो गई. मामला जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह इलाके के नंद नगर की बताई जा रही है. बताया जाता है कि कल आंधी- पानी के कारण इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित थी, जगह- जगह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार गिर गए थे. आज टेस्टिंग के दौरान अचान गिरे हुए तारों में करंट दौड़ गया, जिससे दो दुधारू गाएं व एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई. उधर इस घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बार- बार फोन करने पर भी यहां नहीं पहुचे. जब सबकुछ समाप्त हो गया तब बिजली मिस्ती घटनास्थल पर पहुंचा और तार काटकर वापस चला गया. वहीं इस संबंध में मवेशी के मालिक का कहना है, कि उनके जीविका का ये मवेशी ही एक मात्र साधन थे, इनके नहीं रहने से इनके सामने आर्थिक संकट आन पड़ी है. स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है.













