
बहरागोड़ा : बडशोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव में पिछले सोमवार को दुर्गा माता समिति के तालाब में असामाजिक तत्व द्वारा खुलेआम मछली पकड़ने के मामले में मानुषमुड़िया दुर्गा माता समिति के अध्यक्ष सनत कुमार भोल ने बड़शोल थाना में लिखित आवेदन देकर सोशल डिस्टेंसिंग भंग करने के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने 12 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है. थाना में कांड संख्या 18/20 धारा 379, 411,109,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए 8 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर उनकी स्वास्थ्य जांच करवाकर जेल भेज दिया है. बडशोल थाना प्रभारी ज्योतिलाल राजवाड़ ने कहा कि जेल भेजने वालो में से कालीचरण हांसदा, दुबई मांडी, लेवा हांसदा, दीपूराम मांडी, सोमाय हासंदा, निमाई हांसदा, रेंता हांसदा, गोसलो हांसदा शामिल हैं. विदित हो कि सोमवार को मानुषमुड़िया तालाब जो दुर्गा माता समिति के द्वारा देखभाल की जाती है उस तालाब में कई गांव के लोगों ने भारी संख्या में तालाब से मछली पकड़ रहे थे तब दुर्गा माता समिति के सदस्यों ने बड़शोल पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया था. इस दौरान 5 मोटरसाइकिल व 17 साइकिल भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया था. सभी बरामद किए गए वाहन को ट्रैक्टर के द्वारा थाना लाया गया था. कई लोग भागने में सफल हो गए थे हिरासत में लिए गए आठ लोगों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है.















