
रांची/जमशेदपुर : रांची में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। नए मरीज मिलने के बाद झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 56 हो गई है। गुरुवार शाम सात नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं, गढ़वा के संदिग्ध में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उसके घर के आसपास के तीन किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया गया है। वहीं एरिया को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। साथ ही बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। अपको बता दे कि राज्य के 24 जिलों में से आठ जिलों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है। बुधवार देर शाम रांची के हिंदपीढ़ी के तीन संदिग्ध सहित गढ़वा के एक संदिग्ध में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित जिलों में गढ़वा की नई इंट्री है। इनमें रांची में 36, बोकारो में 10, धनबाद 02, देवघर 1, गिरिडीह 2, हजारीबाग 3, सिमडेगा 2 और गढ़वा में 1 मरीज शामिल है। कुल मरीजों में अब तक दो की मौत हो चुकी है जबकि चार मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। स्वस्थ्य मरीज में एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है।
टीएमएच में अब हो सकेगी जांच
टीएमएच में कोरोना जांच के लिए आईसीएमआर ने स्वीकृति प्रदान कर दिया है। टीएमएच में जांच शुरू होने के बाद अब शहर में दो तथा राज्य में कुल पांच जगह जांच की सुविधा हो जाएगी। मालूम हो कि झारखंड में सबसे पहले महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के जांच की शुरुआत की गई थी। दिल्ली से इसके लिए जांच किट मंगाई गई थी। जांच एमजीएम कॉलेज स्थित वायरोलॉजी लैब में शुरू हुई जो अब भी चल रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने झारखंड से एमजीएम कॉलेज को चयनित किया था। वहीं राज्य सरकार की ओर से टीएमएच को कोरोना अस्पताल घोषित करने के साथ ही यहां जांच की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रयास किया जा रहा था।





