
जमशेदपुर : केंद्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भते पर जुलाई 2021 तक रोक लगा दिया है. हालाँकि इसकी पूरी राशि आगे के वेतन में इन्स्ताल्ल्मेंट के रूप में दी जाएगी. कोरोना वायरस से देश दुनिया जूझ रही है , अमेरिका हो या ब्रिटेन , इटली हो या फ्रांस,हर तरफ मौत का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. पुरे दुनिया में इस महामारी के कारण अब तक तकरीबन 2 लाख लोगो की मौत हो चुकी है. जबकि करीब 26 लाख लोग संक्रमित है. इस महामारी के वजह से कब तक लॉक डाउन रहेगा यह कहना मुश्किल है वैसे इस मामले को लेकर 3 मई से पहले 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमन्त्रियो से इसकी समीक्षा करेंगे. हालाँकि सभी हालात को देखते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को एक आदेश जारी किया गया जिसमे कहा गया कि जुलाई 2021 तक केन्द्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए पर रोक लगाई जाती है. आदेश के अनुसार कोरोना जैसी संकट के वजह से 1 जनवरी 2020 के बाद से मिलने वाला डीए की राशि नही दी जाएगी. साथ ही 1 जुलाई 2020 से जो एडिशनल डीए मिलना था उसको भी नही दिया जायेगा. वैसे यह फैसला दूरगामी असर डालने वाला है. सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों का ही महंगाई भत्ता बंद होने के बाद ही यह नहीं थमने वाला है. ऐसा फैसला आर्थिक संकट को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा फैसला भी ले सकता है जबकि कई सारे कारपोरेट घराने भी इस तरह के फैसले ले सकते है. वैसे इसको लेकर सभी के लिए कान खड़े करने वाला फैसला जरूर बताया जा रहा है.






