
चक्रधरपुर : देश मे लॉक डाउन की अवधि के बढ़ने के साथ ही विधायक सुखराम ने लॉकडाउन की अंतिम तिथि तक लोगो को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि पुनः तीनों दवा दुकानों से 17 मई तक दवा मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि 17 मई के बाद भी लॉक डाउन बढ़ेगा तो उस पर भी व्यवस्था की जाएगी. वहीं, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन से दवा आदि की व्यवस्था की जानकारी लिए.















