
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. इससे गरीब, मजदूर और असहाय लोगों के समक्ष भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लॉक डाउन में किसी ग्रामीण को परेशानी न हो इसके लिए स्थानीय विधायक समीर महंती हमेशा तत्पर हैं. विधायक श्री महंती लगातार विस क्षेत्र का दौरा कर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं. इसी क्रम में विधायक ने डाकबंगला परिसर में प्रखंड के 57 रिक्शा चालकों के बीच चावल, दाल, स्वोयाबिन, आलू, प्याज, मास्क और साबुन का वितरण किया. तत्पश्चात श्री महंती ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी और आपदा के समय में भी रिक्शा चालक अपनी मेहनत से ईमानदारी पूर्वक लोगों की मदद कर रहे हैं. ऐसे योद्धाओं को सहयोग कर वे खुशी महसूस कर रहे हैं. वहीं रिक्शा चालक भी खाद्य सामग्री पाकर काफी खुश नजर आये. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेव राम मांडी, डोमन माझी, मुखिया दाखिन किस्कू, मिठू हांसदा, लाल मांडी, राजा बारीक, अर्जुन हेम्ब्रम, निर्मल महतो, दीपक बेहरा, देवाशीष दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







