
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन से रोजाना मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों को भोजन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर मोदी आहार स्टाल लगाकर और वाहन से तैयार भोजन ले जाकर गरीबों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है. भाजपा नेता सरोज ने कहा कि पार्टी के वरीय नेताओं के निर्देशानुसार भोजन का वितरण किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में कोई भी गरीब भूखा न रहे. चाकुलिया में रोजाना रंकिणी मंदिर परिसर में मोदी आहार स्टाल लगाकर लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है. वहां रोजाना 300 गरीब और असहाय लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन प्राप्त कर रहे हैं. इस कार्य में मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, सुनाराम हांसदा,समीर महतो, लालु साव, बबलू महतो, दुर्गा गिरि, संजय सिंह, सुरेश सिंह, बाप्पी पानी, मंतोष सीट, संजय दास समेत अन्य कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं.















