
चाकुलिया : चाकुलिया के उत्तारांचल में बीती शाम हुई वर्षा और आंधी से प्रखंड के जिरापाड़ा और मातापुर गांव में कई घरों के छप्पर उड़ गये हैं. घर के छप्पर उड़ने से ग्रामीण खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. जिरापाड़ा गांव निवासी महादेव नायक, सनातन कपाट, हाड़ाम मुर्मू, रविन्द्र नाथ महतो और मातापुर गांव निवासी भूषण गोप, जयदेव गोप और गुरुपद गोप के घर की छप्पर आंधी में उड़ गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना सीओ और विधायक को दी गई है, परंतु अब तक किसी ने भी मदद नहीं की है. प्रभावितों का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







