
चाईबासा : कोलहान प्रमंडलीय पुलिस महानिरीक्षक डीआईजी राजिव रंजन सिंह के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर ड्यूटी पर लगे पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कमिर्यो के लिए दिये गये दिशा-निर्देश की जानकारी को साझा करने के लिए मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ आम सभा की गई। सदर थाना चाईबासा में पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक मे पुलिस सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी पंक्ति के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। इस सभा मे सभी पुलिसकर्मी की समस्याओं को सुना गया तथा सभी को COVID 19 विधी व्यवस्था , Lockdown / Social Distancing व्यवस्था स्वयं को सुरक्षित रखते हुए संधारण करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक दिन अपने अपने शरीर का तापमान जांच कराने का भी निर्देश दिया गया।

चाईबासा के टोंटो थाना में पदस्थापित/प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को COVID19 से संबंधित निर्गत सभी दिशा निर्देश से अवगत कराया गया।साथ ही लॉक डाउन के दौरान उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को भी जानने और समाधान करने का प्रयास किया गया। मुफ्फसिल थाना चाईबासा में पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक मे पुलिस सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी पंक्ति के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। इस सभा मे सभी पुलिसकर्मी की समस्याओं को सुना गया तथा सभी को COVID 19 विधि-व्यवस्था संधारण, Lockdown/Social Distancing व्यवस्था के अनुपालन हेतु स्वयं को सुरक्षित रखते हुये सुनिशचित करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक दिन अपने अपने शरीर का तापमान जांच कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

झींकपानी थाना चाईबासा में पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक मे पुलिस सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी पंक्ति के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। इस सभा मे सभी पुलिसकर्मी की समस्याओं को सुना गया तथा सभी को COVID 19 विधि-व्यवस्था संधारण, Lockdown/Social Distancing व्यवस्था के अनुपालन हेतु स्वयं को सुरक्षित रखते हुये सुनिशचित करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक दिन अपने अपने शरीर का तापमान जाँच कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

केंद्र चाईबासा में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कोरोना की रोकथाम एवं बचाव हेतु सभी सुरक्षा उपायों को बताया गया। साथ ही लॉक डाउन के दौरान सभी जवानों के व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया व उनके समाधान का प्रयास किया गया तथा उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति सजग एवं सुरक्षित रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

कराईकेला थाना में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कोरोना की रोकथाम एवं बचाव हेतु सभी सुरक्षा उपायों को बताया गया। साथ ही लॉक डाउन के दौरान सभी जवानों के व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया व उनके समाधान का प्रयास किया गया तथा उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति सजग एवं सुरक्षित रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

नोआमुंडी थाना में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कोरोना की रोकथाम एवं बचाव हेतु सभी सुरक्षा उपायों को बताया गया। साथ ही लॉक डाउन के दौरान सभी जवानों के व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया व उनके समाधान का प्रयास किया गया तथा उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति सजग एवं सुरक्षित रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

पंड्राशाली ओपी में पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक मे पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पंक्ति के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। इस सभा मे सभी पुलिसकर्मी की समस्याओं को सुना गया तथा सभी को COVID 19 विधि-व्यवस्था संधारण, Lockdown/Social Distancing व्यवस्था के अनुपालन हेतु स्वयं को सुरक्षित रखते हुये सुनिशचित करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक दिन अपने अपने शरीर का तापमान जांच कराने का भी निर्देश दिया गया.















