
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 के शिल्पीमहल क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा की जा रही पानी की सप्लाई में इन दिनों कई घर के नल से पानी के साथ केंचुआ गिर रहा है. मंगलवार को कुछ घरों में हुई पानी की सप्लाई में केंचुआ देखा गया है.यह जानकारी वार्ड निवासी बुलबुल मंडल ने दी है. उन्होंने बताया कि उनके घर में भी सप्लाई पानी से केंचुआ आया है. कहा कि इसकी जानकारी उन्होंने नपं के सिटी मैनेजर को दूरभाष पर दी है. इस संबंध में सीओ सह प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नही है. कहा कि वे जल्द ही पहल करेंगे.















