
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण बिमारी के कारण सरकार ने लाक डाउन की घोषणा की है.लाक डाउन में बाहरी लोगों को रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने हर पंचायत में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया. प्रखंड के बिरदह पंचायत के कालिदासपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन बनाया गया है जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों द्वारा विरोध करने की सूचना पाकर सीओ अरविंद ओझा, बीडीओ लेखराज नाग और थाना प्रभारी अनिल नायक गांव पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया. सीओ ने कहा कि कोरोना महामारी के समय ग्रामीण प्रशासन का सहयोग करे तभी सरकार का अभियान सफल होगा.















