
जमशेदपुर : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री सह भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने अपने बयान में रक्तदान को आने वाले दिनों के लिए काफी जरूरी बताया है, क्योंकि देश में अभी कोरोना संक्रमण काल और उससे रोकथाम के लिए तथा इलाजरत रोगियों की जरूरत के अनुसार रक्त न उपलब्ध हो पाने के कारण यह आवश्यक है कि हर समर्थ नौजवान जो रक्तदान के लिए पूरी तरह से अपने को स्वस्थ मानते हों वे रक्तदान करें। डॉ. हर्षवर्धन ने रेड क्रॉस सोसाईटी और अन्य समाजसेवी संस्थाओं को इसके लिए आगे आने को कहा है जिस कड़ी में 8 मई एवं 10 मई को दो रक्तदान शिविरों का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया है। ज्ञातब्य हो कि 8 मई को प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस दिवस को मनाने के लिए किया जाता है। चुकि इस वर्ष रेड क्रॉस भवन में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन पीरियड के दौरान मानवीय गतिविधियों का सबसे बड़ा केन्द्र रेड क्रॉस भवन में संचालित हो रहा है, इसलिए इस वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया जा रहा है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं से आग्रह किया है कि 8 मई एवं 10 मई 2020 शुक्रवार को आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर में वे बढ़ चढ़कर भाग लें।















