
रांची : झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस के पॉजिटिव के कुल 10 मामले सामने आए है। बता दे कि दुमका में भी दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद शासन-प्रशासन में खलबली मच गई है। इसके साथ ही राज्य का 12वां जिला भी कोरोना की चपेट में आ गया है। आज की जांच में सामने आए दोनों कोरोना मरीज पुरुष हैं। पीएमसीएच, धनबाद ने इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। इधर राजधानी रांची में आज एक ही दिन में 8 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह झारखंड में मंगलवार को 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। दुमका में पहली बार मिले मरीज दोनों पुरुष हैं। बता दे कि इससे पहले झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, जामताड़ा, गोड्डा, गिरिडीह और देवघर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। दुमका भी अब उन जिलों में शुमार हो गया है, जहां कोरोना का ताजा मामला सामने आया है। मंगलवार को एक साथ दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। झारखंड में दो दिनों बाद कोरोना के एक साथ 10 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 8 मरीज रांची के हिंदपीढ़ी के तथा 2 दुमका के हैं। उपराजधानी दुमका में पहली बार कोई कोरोना संक्रमित मिला है। राज्य में लगातार दो दिनों तक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला था। इससे लोग राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन मंगलवार को एक साथ 10 नए कोरोना संक्रमित मिले। राहत की खबर यह भी है कि 9 मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। ये सभी मंगलवार को संक्रमण मुक्त पाए गए। मंगलवार को रांची में मिले आठ नए मरीज सभी हिंदपीढ़ी के हैं। इनमें चार एक ही परिवार के सदस्य हैं। एक 45 वर्षीय तथा 27 वर्षीय पुरुष के अलावा सात साल का बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। रांची में आठ नए मरीज मिलने से यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है।जबकि , राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। इनमें से 37 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जबकि तीन की मौत हुई है।
दूसरीऔर, एमजीएम अस्पताल के वायरोलॉजी लैब में मंगलवार को 235 सैंपल की जांच हुई जिसमें से सात सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। ये सभी सात मरीज रांची हिंदपीढ़ी के हैं। रांची, रिम्स लैब टेक्नीशियन के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहां फिलहाल जांच बंद है। वहां के कुछ सैंपल एमजीएम जमशेदपुर तथा कुछ सैंपल पीएमसीएच धनबाद भी भेजा जा रहा है। वैसे मंगलवार को रांची के 82 सैंपल की जांच हुई थी जिसमें से 7 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि अब तक प्रदेश के 27 कोरोना मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं। जबकि इसकी वजह से अब तक 4 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लैब स्थापना के बाद पहली बार एक साथ सात पॉजिटिव रिपोर्ट आने से लैब के डॉक्टर व कर्मचारी अलर्ट पर देखे गए। इससे पहले भी हजारीबाग के एक सैंपल की जांच एमजीएम लैब में हुआ था जो कोरोना पॉजिटिव निकला था। इस तरह से लैब में अब तक 3 हजार सैंपल की जांच में 8 पॉजिटिव केस मिला है। दूसरी ओर पूर्वी सिंहभूम जिला सर्विलांस विभाग की ओर से मंगलवार को कुल 161 संदिग्ध मरीजों का सैंपल लिया गया। इसमें मुसाबनी से 80, कदमा से 20, पारडीह से 10, जादूगोड़ा से 18 सहित अन्य क्षेत्र शामिल है। जिले में अबतक कुल 1896 लोगों का नमूना लिया गया है। इसमें 1662 की रिपोर्ट निगेटिव अाई है। बाकी 234 की जांच जारी है।













