
रांची : झारखंड में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. इस कड़ी में दो और कोरोना पोजिटिव मरीज पाये गये है. ये दोनों केस रांची के ही है, जो पोजिटिव पाये गये है. बताया जाता है कि रांची के रिम्स का भी एक कर्मचारी पोजिटिव पाया गया है. दूसरा मरीज रांची के ही हिंदपीढ़ी इलाके का है. इससे पहले रिम्स के ही वायरोलॉजी विभाग का एक लैब टेक्निशियन भी कोरोना वायरस का पोजिटिव पाया गया था, जिसके बाद से जांच बंद कर दिया गया था. इस तरह झारखंड में कोरोना वायरस के पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 127 हो चुकी है. इसकी पुष्टि रिम्स के निदेशक ने की है. वैसे रांची के रिम्स में कुल 167 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की गयी थी, जिसमें से 167 पोजिटिव पाया गया है. कोरोना वायरस की संख्या में दो दिनों के गैप के बाद दस लोग मंगलवार को पोजिटिव पाये गये थे जबकि बुधवार को दो पोजिटिव केस पाये गये. वैसे अभी देर रात तक और भी रिपोर्ट आना बाकि है, जिसके बाद यह संख्या और बढ़ भी सकती है. इसको लेकर अभी टेस्टिंग का रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. कोरोना वायरस के पोजिटिव मरीजों की संख्या को लेकर बुधवार को रांची में राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ नीतिन मदन कुलकर्णी ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि यह कोई नहीं कहा जा सकता है कि अब किसी तरह का ट्रेंड हो गया है कि अब कम मरीज आ रहे है. यह संभव है कि एक दिन एक भी मरीज नहीं आये और यह भी संभव है कि दूसरे दिन एक से ज्यादा मरीज भी आ जाये. यह तो टेस्ट और टेस्ट के रिजल्ट पर ही निर्भर करेगा. कोरोना वायरस के पोजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होने की आशंका को देखते हुए ही झारखंड सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया और किसी तरह की छूट नहीं दी है क्योंकि लगातार बाहर से मरीज और छात्रों के अलावा मजदूरों की टोली विभिन्न ट्रेनों में आ रहे है. इस कारण यह संख्या और बढ़ सकती है.















