
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान ले सकती है. बड़ी घटनाएं घटने का खतरा उत्पन्न हो सकता है. ये दो मामले आपको डरा सकती है. स्थिति को देखकर आप भी कहेंगे कि इस तरह तो किसी की जान ही चली जायेगी.
बागबेड़ा में ट्रक ने बिजली के खंभे को ठोका, अब तक नहीं हट पाया बिजली के तार
बागबेड़ा हरहरगुट्टू के एलबीएसएम कॉलेज रोड में अनियंत्रित होकर सरकारी खाद्यान ले जाने वाले वाहन बिजली के खंभे से टकरा गयी. इस घटना के कारण खंभा ही टूट गया जबकि तार टूटकर सड़कों पर गिर गयी. गनिमत रही कि कोई सड़क पर नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता, लेकिन उससे भी बड़ी बात की बिजली विभाग लाइन काटने में काफी देर कर दी जबकि बिजली के तारों को अब तक पूरी तरह से व्यवस्था नहीं किया गया है, जिससे बड़ी घटना घट सकती है. वैसे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंचे जरूर है.

सोनारी में जान ले सकती है टूटे पोल
जमशेदपुर के सोनारी स्थित न्यू कपाली बस्ती में दो हजार लोगों की जान खतरे में है. आपको बता दें कि 4 दिन पूर्व आए आंधी के दौरान यहां लगे ट्रांसफार्मर के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जो कभी भी टूट कर गिर सकते हैं. जहां बस्तीवासी हर दिन खौफ के साए में जी रहे हैं. इधर बस्ती वासियों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त पोल को बनवाने की मांग की है. बस्ती वासियों ने बताया कि पूरे बस्ती के लिए यही एक ट्रांसफार्मर है. अगर इसका पोल टूट कर गिर जाता है तो भीषण गर्मी में तो उन्हें परेशानी होगी ही, साथ ही ट्रांसफार्मर के शार्ट सर्किट करने से बड़ा हादसा भी हो सकता है.














