
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भूख से आगे बेबस लोग राशनिंग दफ्तर पहुंच गये. जमशेदपुर के सोनारी, बागबेड़ा, परसुडीह, साकची समेत कई इलाकों के लोग पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया. उन लोगों की शिकायत है कि सरकार ने कहा है कि जिन लोगों ने राशन कार्ड बनवा लिया है या राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया है, उसको राशन दिया जाना है, लेकिन उनको राशन नहीं दिया जा रहा है. इन लोगों ने काफी देर तक हंगामा पहले तो डीसी ऑफिस में किया.
हंगामा और लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने सभी को राशनिंग विभाग भेज दिया. राशनिंग विभाग में जाकर इन लोगों ने हंगामा किया. सारे लोग वैसे थे, जिनका राशन कार्ड या तो बना हुआ है या फिर राशन कार्ड का आवेदन दे चुके है. राज्य सरकार ने कहा था कि राशन वैसे लोगों को मिलेगा, जो राशन कार्ड ले चुके है या आवेदन दे चुके है.

आवेदन की कॉपी लेकर राशन की मांग कोई करेगा तो दस किलो अनाज दिया जाना है. लोगों को अब तक किसी तरह का कोई अनाज नहीं दिया जा रहा है. लोगों ने बताया कि दो से तीन माह से वे लोग राशन दुकानों का चक्कर लगा रहे है. सारे लोग जरूरतमंद है, लेकिन उनको राशन तक नहीं दिया जा रहा है. इसको लेकर लोगों को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला. सभी के कागज ले लिया गया और उनको वापस लौटा दिया गया. लेकिन लोगों में काफी गुस्सा देखा गया. लोग कह रहे है कि बीमारी से कम और भूख से वे लोग जरूर मर जायेंगे.














