
चाकुलिया : बंगाल से उठा चक्रवात तूफान अम्फान के आने की सुचना पर प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रखंड के जुगितुपा पंचायत के बड़शोल के सिमलडांगा सबर टोला के 12 सबर परिवार को टोला से सटे सिमुलडांगा प्राथमिक विद्यालय में ठहराया गया. सबरों ने बताया कि बुधवार को तूफान के कारण सभी विद्यालय में ही रात गुजारी है. कहा कि सभी परिवार से चावल संग्रह कर एक स्थान पर खाना बनाया गया. कहा कि पंचायत के वार्ड पार्षद बुबाई दास ने उन्हें सब्जी उपलब्ध कराया. रात में स्कूल में ही खाना बनाकर सभी सबर परिवार खाकर रात भर स्कूल में ही थे. गुरूवार को भी कुछ सबर परिवार स्कूल में ही ठहरें हुए हैं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







