
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्थित दो क्वारंटाइन सेंटर में विलम्ब से और घटिया क्वालिटी का खाना मिलने पर श्रमिकों ने द्वारा विरोध किया. उसके बाद गुरुवार से विधायक सुखराम उरांव के द्वारा अपने आवास में खाना बनवा कर दो क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया. खाना लेकर स्वयं विधायक सुखराम उरांव, झामुमो के कार्यकर्ता व अन्य लोग क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे. वहां पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर एवं अन्य अधिकारी की मौजूदगी में भोजन का वितरण हुआ. विधायक सुखराम उरांव के द्वारा बुधवार को ही मजदूरों को समझाने के बाद घोषणा की गयी थी कि गुरुवार से वे दोनों क्वारंटाइन सेंटर में अपने आवास से खाना बनवा कर लाएंगे. इसी कड़ी के तहत गुरुवार से खाना बनाने का कार्य विधायक आवास में जहां शुरू हुआ है, वहीं दोनों सेंटर में भोजन भी समय पर पहुंचा. इधर शाम को भी खाना विधायक आवास से ही आने की बात कही गई है.
विदित हो कि बुधवार को महात्मा गांधी स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में खाना लगभग 3:00 बजे आने एवं खाना घटिया क्वालिटी का दिए जाने की बात को लेकर श्रमिकों ने जमकर हंगामा किया था. बाद में स्थानीय विधायक सुखराम उरांव के पहुंचने एवं गुरुवार से अपने आवास से खाना बनाकर देने की बात पर श्रमिक सहमत हुए। विधायक सुखराम द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह अपने घर में खाना बनवा कर दोपहर और शाम को लाएंगे. इसी प्रकार उर्दू स्कूल में भी बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में भी श्रमिकों को विधायक सुखराम उरांव के आवास से ही भोजन पहुंचाया जा रहा है. आज दोनों जगह भोजन वितरण विधायक सुखराम उरांव के द्वारा व्यक्तिगत रूप से किया गया.

लॉकडाउन के समय से ही श्रमिकों के लिए कर रहे है कार्य
विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि लॉकडाउन के समय से ही अब तक मजदूरों के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है. बाहर में फंसे मजदूरों को जहां राहत पहुंचाई गई, उन्हें नगद राशि एवं सरकार के माध्यम से कच्चा राशन उपलब्ध कराया गया, वहीं यहां लौटने के बाद भी मजदूरों की सेवा में लगातार हुए जुटे हैं. उनके विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में पहुंचकर जहां उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं वही सैनिटाइजर समेत अन्य सामग्री दी जा रही है. वे लगातार विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में जाकर श्रमिकों की सुधि तो ले ही रहे हैं, वही उन्हें खाने-पीने की पूरी सामग्री भी दे रहे हैं.
मिला अण्डा करी, भात व आचार, श्रमिकों ने विधायक का जताया आभार
श्रमिकों को काफी दिनों बाद आज बढ़िया भोजन नसीब हुआ. आज श्रमिकों को अंडा करी, भात व अचार मिला. विधायक सुखराम उरांव के आवास पर बना भोजन उपलब्ध हुआ. लगभग 200 श्रमिकों को यह भोजन वितरण किया गया. श्रमिकों ने इसके लिए विधायक सुखराम उरांव के प्रति आभार जताया. भोजन लेकर विधायक सुखराम अपने पहुंचे थे.







