
जमशेदपुर : बागबेड़ा वीर कुंवर सिंह सेंटर मैदान में बागबेड़ा युवा शक्ति की तरफ से 100 और टाटा स्टील की तरफ से 50 यानी दोनों के सहयोग से 150 जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया. इसमें उन्हें आटा, चावल, तेल, मसाला, आलू, सर्फ, साबुन, हल्दी जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध करायी गयी. इस दौरान बागबेड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी, मुखिया बाहामुनि मुख्य रूप से उपस्थित थे. युवा शक्ति टीम की ओर से पवन ओझा, धनंजय सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष ठाकुर, सुभांशु शुभम, राहुल कुमार, संदीप सिंह, विशाल सिंह, टिंकू कुमार, मनीष सिंह, प्रशांत पांडेय, सूरज ओझा, गौरव सिंह, रोहन सिंह, संदीप राजपूत, संदीप चौधरी, शिव रंजन सिंह, बादल, विशाल नॉटी, मनीष कुमार, जेपी सिंह, प्रभात सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

सेवा परमो धर्म ने 200 लोगों में किया भोजन वितरण
सेवा परमो धर्म के तहत पिछले 5 रविवार की भांति इस रविवार वी न्यू बारीडीह निवासी मनोज कुमार, शास्त्री, अनूप सिंह, गिरीश राव, रमेश राव, विश्वजीत, नयन, प्रफुल्ल सभी के प्रयास से 200 लोगो के बीच अंडा करी और चावल का वितरण किया गया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए भोजन का वितरण किया गया.















