
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मुटुरखाम पंचायत के शियालबिंदा गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में नामांकित बच्चों के बीच सेविका ने कीड़ा युक्त बादाम का वितरण किया गया है. कीड़ा युक्त बादाम खाने से एक बच्चा उलटी करने लगा. ग्रामीणों ने मामले की जांच की तो पाया कि आंगनबाड़ी केन्द्र से सेविका द्वारा कीड़ा युक्त बादाम का वितरण बच्चों के बीच किया गया है. इससे आक्रोशित ग्रामीण केन्द्र पहुंचकर सेविका के साथ उलझ पड़े.

बाद में कुछ ग्रामीणों द्वारा आक्रोशित अभिभावकों को समझा बुझा कर शांत कराया. साम में गांव के ग्राम प्रधान राम चन्द्र मांडी की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में अभिभावकों ने मामले को रखकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. बैठक में निर्णय लिया गया कि बुधवार को गांव से एक प्रतिनिधि मंडल सीडीपीओ से मिलकर मामले की जानकारी देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे.इस संबंध में प्रखंड के प्रमुख शास्त्री हैम्ब्रम ने बताया कि बच्चों के बीच कीड़ा युक्त बादाम वितरण करने की सुचना ग्रामीणों ने दी है.कहा कि बुधवार को वे इस संबंध में विभागीय पदाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे.







