
जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के तमाम सदस्यों तथा कई सामाजिक संगठनों ने बुधवार को संपर्क कर हाल ही में टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर के प्रति आक्रोश जताया है. परिषद के सदस्यों ने कहा है कि हाल ही में एकता कपूर द्वारा सेना और सैनिक के चरित्र पर अश्लील बयानबाजी और चित्रण से प्रहार किया है, वह असहनीय है। संगठन ने कई सामाजिक संगठनों के देशभक्त कार्यकर्ताओं को बताया कि शीघ्र ही पूरे देश में एकता कपूर के विरोध में तिथि निर्धारित कर जिले के उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री के नाम ज्ञापन देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जायेगी। इस दौरान पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के नेतृत्व में शीघ्र ही कार्यक्रम निश्चित किये जायेंगे। परिषद की ओर से बताया गया है कि एकता कपूर ने बड़ी ही घटिया, घिनौनी और अश्लील चित्रण करके सेना और सैनिकों के मान-सम्मान पर आघात किया है। साथ ही आश्चर्य भी व्यक्त किया कि फिल्म जगत के किसी कलाकर ने अभी तक कोई टिप्पणी तक करना भी उचित नहीं समझा है। पैसे के लिए समाज को और रिश्तों को गलत तरीके से परोस कर व्यभिचार प्रचारित करना एक अपराध है, अत: संगठन एकता कपूर को सजा देने की करता है। आक्रोश व प्रतक्रिया व्यक्त करनेवालों में शामिल परिषद के अनिल सिन्हा, सत्येंद्र सिंह, रमेश शर्मा, नवीन कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार समेत सभी ने एक स्वर से एकता कपूर की गिरफ्तारी की मांग की है।






