
बहरागोड़ा : अनलॉक डाउन वन में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्या डाॅ एसपी महालिक और प्रोग्राम मैनेजर डाॅ टी के मंडल और बी एड संकाय के व्याख्याता राजीव लोचन नामता के सहयोग और मार्गदर्शन से लगातार चलाए जा रहे जागरूक और सहयोग कार्यक्रम के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में निकले थे.चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क किनारे जामीरडीहा गांव के समक्ष दो बेसहारा वृद्ध दंपति बैठ कर भिक्षाटन करते हुए नजर आये, उनको देख कर एनएनएस भोलेंटियरों ने उनसे विस्तृत जानकारी ली.वृद्ध दंपती ने बताया कि सरकार के द्वारा न तो उन्हें पेंशन मिलता है और न ही राशनकार्ड मिला है.उक्त जानकारी लेने के बाद कार्यकर्ताओं ने तुरंत प्राचार्य डाॅ एसपी महालिक को पूरी बस्तूस्तिथि की जानकारी दी. प्राचार्य ने तत्परता दिखाते हुए एनएसएस भोलेंटियरों को निर्देश दिए कि वृद्ध दंपति को जरूरतमंद सामान तत्काल उपलब्ध कराये जाए. उसके बाद भोलेंटियरों ने वृद्ध दंपति के लिए साड़ी, लुंगी-गंजी, राशन में चावल, दाल, आलू, प्याज सोयाबिन , तेल, साबुन सभी प्रकार के मसाला तत्काल नाश्ता के लिए ब्रेड , केला, बिस्किट उपलब्ध कराया.उक्त मुख्य सड़क विदित हो की रोज कई राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक पदाधिकारी अक्सर गुजरते रहते हैं, परंतु इस लाचार बेसहारा वृद्ध दंपती पर किसी की भी नजर नहीं पड़ी.आज पहली बार बहरागोड़ा महाविद्यालय के एनएनएस वोलेंटियरों ने यथा सम्भव सहयोग किया, सहयोग पाकर वृद्ध दंपति की आँखे भर आई. मौके पर बैधनाथ माहाली, अंशुमन नायक, पीयूष रंजन महतो, अर्जुन भोल, शुभम भोल, दीपंकर महतो, कमलेश घटवारी, भीमसेन भोल, राहुल पंडा, जयदीप भोल आदि वोलेंटियर उपस्थित थे.















