• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 1, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Corona Update : जमशेदपुर में मिले कोरोना के 7 नये मरीज, हर दिन बढ़ रही संख्या

Corona Update : जमशेदपुर में मिले कोरोना के 7 नये मरीज, हर दिन बढ़ रही संख्या
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. हर कोरोना मरीजों का झुंड मिल रहा है. पिछले दिनों की ही तरह रविवार को भी जमशेदपुर में आधा दर्जन से अधिक यानी 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें टीएमएच के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में डुमरिया, धालभूमगढ, आजादनगर (मानगो), साकची, बर्मामाइंस से एक-एक तथा दो न्यू बारीडह से शामिल हैं. रविवार को सात मरीजों के मिलने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या अब 178 हो गयी है. इस मामले में पूर्वी सिंहभूम इन दिनों राज्य में पहले स्थान पर है. जिलेवासियों से जिला प्रशासन ने आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें.

कोल्हान में अब तक के कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या
पूर्वी सिंहभूम

ADVERTISEMENT
  • 12 मई-जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में एक साथ दो पोजिटिव केस सामने आये थे. चाकुलिया का एक छात्र और एक छात्रा पोजिटिव पाये गये थे. इसके बाद चाकुलिया के उस एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था. ये दोनों कोलकाता से चाकुलिया आये थे और घर पर ही होम क्वारंटाइन थे.
  • 14 मई-जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह का रहने वाला युवक को कोरोना पोजिटिव पाया गया. यह तीसरा केस था. वह युवक कोलकाता से जमशेदपुर आया था. बारीडीह में वह ससुराल जाने के पहले एमजीएम अस्पताल में चेक अप करा लिया था, जिसके बाद से वह अस्पताल में ही था, जहां उसको पोजिटिव पाया गया.
  • 15 मई-जमशेदपुर में चौथा पोजिटिव कोरोना का केस पटमदा के युवक का आया. वह युवक 13 मई को नयी दिल्ली से ट्रेन से रांची आया था, जहां से वह जमशेदपुर आया था, जिसको मुसाबनी के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. वहां से उसको टीएमएच तब लाया गया, जब वह पोजिटिव पाया गया. वह गांव भी नहीं गया था और सीधे क्वारंटाइन सेंटर चला गया था.
  • 18 मई-जमशेदपुर का पांचवां केस सिदगोड़ा के बागुनहातु का रहने वाले युवक का आया, जो पोजिटिव निकला. वह ट्रक से मुंबई आया था, जहां से वह रांची आया और फिर जमशेदपुर पहुंचा था. वह एमजीएम अस्पताल में अपना चेक अप कराया, जिसके बाद उसको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया, जहां पोजिटिव रिपोर्ट आया, जिसके बाद उसको टीएमएच में शिफ्ट कर दिया गया.
  • 19 मई-जुगसलाई का युवक कोरोना पोजिटिव पाया गया था, जो दिल्ली से आया था और जुगसलाई के महेश्वरी मंडल में क्वारंटाइन था. यह छठा केस था. 15 मई को वह नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के लौटा था
  • 20 मई-जमशेदपुर में एक ही दिन में 9 कोरोना पोजिटिव केस पाये गये थे, जिसमें गोविंदपुर में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये थे. इसके अलावा मानगो में 2, गोलमुरी में 1 केस पोजिटिव पाया गया था. गोलमुरी के टुइलाडुंगरी का युवक पोजिटिव पाया गया जबकि मानगो में एक युवक पोजिटिव पाया गया जबकि एक महिला को मानगो में पोजिटिव पाया गया. दोनों ही डिमना रोड के रहने वाले है. गोविंदपुर में जो छह लोग पोजिटिव पाये गये है, उनका इलाज चल रहा है.
  • 21 मई-जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला) के डुमरिया का एक युवक पोजिटिव पाया गया. वह चेन्नई से आया था. जसीडीह स्टेशन पर वह उतरा था, जिसके बाद उसको कदमा के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां वह पोजिटिव पाया गया. इसके बाद से उसको टीएमएच ले जाया गया है.
  • 22 मई-जमशेदपुर में एक कोरोना पॉजिटिव जुगसलाई की महिला आयी थी. वह अपने पति और बच्चे के साथ आयी थी, जो कदमा क्वारंटाइन में थी. महिला पॉजिटिव पायी गयी थी, जबकि उसके पति और बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी.
  • 24 मई-चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये, जिनमें तीन बारीडीह के रहनेवाले हैं, जबकि एक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का. बारीडीह निवासी तीन मरीजों में दो कोलकाता से आये थे, जबकि एक रांची से आया था. सिदगोड़ा निवासी मरीज बिहार से आया था.
  • 25 मई-चाकुलिया के बेंद में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. वह प्रवासी मजदूर है और महाराष्ट्र से आया था.
  • 26 मई-तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें दो धाललभूमगढ़ और एक सीतारामडेरा निवासी है. तीनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला से आये थे.
  • 27 मई-तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. तीनों सिदगोड़ा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे. तीनों प्रवासी मजदूर व मुंबई से आये थे.
  • 28 मई-इस दिन कुल छह कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये. पहले 2 पॉजिटिव केस चाकुलिया क्षेत्र में आया था, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है. वे महाराष्ट्र से आये थे. इसके अलावा 4 अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये, जो जसीडीह स्टेशन पर महाराष्ट्र से आये थे. जसीडीह से वे बस से जमशेदपुर आये थे, उन्हें मानगो के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. इनमें 1 घाटशिला के गालूडीह इलाके का है जबकि 1 बागबेड़ा, 1 परसुडीह थाना क्षेत्र और 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज बोड़ाम का है.
  • 29 मई-पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 15 पाजिटिव मरीज मिले हैं और कुल मरीजों की संख्या 51 पहुंच गई है. जो 15 मरीज मिले हैं उसमें से चार एमजीएम के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट थे. एक मानगो आजादनगर का है जो 26 मई को मुंबई से आया था. दूसरा सीतारामडेरा का रहने वाला है जो 24 मई को दिल्ली से आया था. तीसरा मरीज टेल्को का है जो 25 मई को गुड़गांव से आया था. रिपोर्ट आने के साथ ही सभी मरीजों को टीएमएच कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं अन्य 11 मरीजों में 6 संस्थागत क्वेरेंटाइन में तथा पांच होम क्वेरेटाइन में थे. ये 11 मरीज जमशेदपुर के मानगो, बिरसानगर, बागबेड़ा, बारीगोड़ा, बोड़ाम व मुसाबनी के हैं. जो मरीज संस्थागत क्वारंटाइन में थे. उन्हें तत्काल टीएमएच शिफ्ट कर दिया गया है.
  • 30 मई-इस दिन सुबह सबसे पहले टीएमएच लैब से पहले एक मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आया. इसके बाद शाम पांच बजे के करीब एमजीएम वायरोलाजी लैब से जिले के 26 संदिग्ध मरीजों का सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आयी. इन 26 में से 16 धालभूमगढ़, 2 मानगो, 1 जुगसलाई, 1 कदमा, 1 सोनारी व जिले के अन्य क्षेत्रों के पांच संदिग्ध मरीज जो ऑपरेटिव कालेज क्वेरेंटाइन सेंटर में रखे गए थे, शामिल थे. इसके बाद देर रात एमजीएम वायरोलाजी लैब में जिले के और 16 संदिग्ध मरीजों का सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आने से जिले में हड़कंप मच गया. इन 16 मरीजों में से 8 चकुलिया के हैं. इसमें से 04 धेगम, 03 तिलाबनी और 01 रघुनाथपुर का रहने वाले हैं और सभी थाणे में मजदूरी का काम करते थे. 9 वां मरीज मानगो का है जो चेन्नई से, 10 वां मरीज कदमा निवासी है और कोलकाता से शहर आया था. अन्य 06 मरीज बहरागोड़ा के हैं जिसमें से 05 मुंबई और और 01 तमिलनाडू से शहर वापस आया था. वहीं शनिवार को एमजीएम मेडिकल कालेज के वायरोलॉजी लैब में कुल 633 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच हुई. इसमें 42 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। यह सभी मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने वाले है बाकि की रिपोर्ट निगेटिव आई. वहीं, एक पॉजिटिव मरीज का रिपोर्ट टीएमएच से आया है. इस तरह से शनिवार को जिले के 43 मरीजो में कोरोना की पुष्टि हुई है और संख्या 94 पहुंच गई.
  • 31 मई-इस दिन जमशेदपुर में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या 104 हो गयी. जमशेदपुर में इस दिन जो 10 पॉजिटिव केस सामने आया है उसमे से 2 घाटशिला, 2 धालभूमगढ़, 5 मुसाबनी और छोटा गोविंदपुर में 1 केस पॉजिटिव पाया गया था. इनमें छोटा गोविंदपुर का एक पॉजिटिव व्यक्ति घर पर होम क्वारंटाइन में था जबकि और सभी लोग संस्थागत क्वारंटाइन में थे. सभी पॉजिटिव मरीज को टीएमएच ले जाकर एडमिट कराया गया.
  • 01 जून-इस दिन 09 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 114 हो गयी. सभी पॉजिटिव मरीज संस्थागत क्वारंटाइन थे. इन संक्रमितों में 1 बागबेड़ा, 1 मुसाबनी, 1 टेल्को, 1 सोनारी, 1 पोटका, 1 बागुननगर, 1बारीडीह, 1 गिरिडीह तथा एक बारीगोड़ा का मरीज शामिल है.
  • 02 जून-इस दिन 8 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है. सभी संक्रमित का ट्रैवल हिस्ट्री है यानी सारे लोग बाहर से आये हुए है, जो यहां जांच कराने के बाद पोजिटिव पाये गये. सभी लोग संस्थागत क्वारन्टाइन में रह रहे थे. संक्रमितों में 2 बहरागोड़ा, 1 गुडाबांदा, 1 बिष्टुपुर तथा 1 सिवान (बिहार, यह व्यक्ति बाहर से आया था, जिसकी जांच की गयी), 1 मुसाबनी, 1 आजादनगर व 1 टेल्को के निकटस्थ बिरसानगर स्थित हुरलुंग के व्यक्ति शामिल हैं. इन आठों में बिष्टुपुर निवासी टाटा स्टील कर्मचारी का बच्चा है. कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर सभी संक्रमितों को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया. इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 122 हो गयी है.
  • 03 जून-इस दिन जिले में कुल 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये. एमजीएम अस्पताल में 9 तथा टीएमएच में हुई जांच में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये. ये सभी संस्थागत क्वारंटाइन थे. इनकी ट्रेवल हिस्ट्री है. कोरोना पॉजिटिव पाये गये मरीजों में सीतारामडेरा, बर्मामाइंस, गोविंदपुर व बहरागोड़ा के 1-1, बारीडीह के 2 तथा गोविंदपुर का 1 मरीज शामिल है. इसके अलावा चाकुलिया के 5 मरीज भी शामिल हैं. इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या कुल 134 हो गयी.
  • 04 जून- जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है. इनमें 11 सिदगोड़ा क्वारंटाइन सेंटर में थे, जो डुमरिया के रहनेवाले हैं, जबकि दो मुसाबनी क्वारंटाइन सेंटर में थे, जो मानगो हाईवे के पास के रहनेवाले हैं. इस तरह जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 147 हो गयी है.
  • 05 जून- इस दिन जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें पोटका, पटमदा, धालभूमगढ़ आदि के लोग शामिल हैं. इनमें 13 की ट्रेवल हिस्ट्री है, हालांकि सभी को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था. इनके स्वाब सैंपल की जांच रिपोर्ट आने यानी कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद टीएमएच के कोविड वार्ड में लाया गया.
  • 06 जून-इस दिन जिले में कुल 8 कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इनमें चार परसुडीह के हालुदबनी, दो बारीडीह व दो धालभूमगढ़ के निवासी हैं. ये सभी प्रवासी हैं, जो 28 मई को दिल्ली व चेन्नई से जमशेदपुर आये थे. इसके बाद बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल में इन सभी का नमूना लेकर सरकारी क्वारंटाइन में भेज दिया गया था. इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 171 हो गयी है.

सरायकेला-खरसावां

  • 19 मई-सरायकेला-खरसावां जिले के ईंचागढ़ प्रखंड का एक युवक पोजिटिव पाया गया था, जो महाराष्ट्र से आया था. 14 मई को वापस आने पर उसको ईंचागढ़ के पातकुम क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जिसको पोजिटिव पाया गया, जिसको टीएमएच में बाद में भरती करा दिया गया.
  • 20 मई-सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल पोलिटेक्निक कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया चांडिल का युवक पोजिटिव पाया गया. वह युवक पुणे से पैदल ही आ गया था, जिसको गांव में जाने नहीं दिया गया, जिसके बाद उसको पोजिटिव पाया गया.
  • 21 मई-सरायकेला-खरसावां जिले में दो पोजिटिव केस एक साथ सामने आया है. एक युवक पंजाब के कपूरथला से आया था, जिसको क्वारंटाइन किया गया था जबकि दूसरा बंगाल के संतरागाछी से आया था. उन दोनों का रिपोर्ट पोजिटिव आया, जिसके बाद उनको भी टीएमएच में भरती करा दिया गया है.
  • 26 मई-एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया. वह मानगो (जमशेदपुर) से सटे कपाली का रहनेवाला है.
  • 02 जून-इस दिन एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई. संक्रमित व्यक्ति सरायकेला निवासी बताया जाता है.
  • 03 जून-इस दिन जिले में कुल 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री बतायी जाती है.
  • 04 जून-इस दिन जिले में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
  • 06 जून-इस दिन जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है.

पश्चिम सिंहभूम

  • 18 मई-पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा का रहने वाला युवक पोजिटिव पाया गया. वह युवक चेन्नई से आया था. गुवा में वह क्वारंटाइन सेंटर में ही था, जिसको बाद में चक्रधरपुर रेलवे कोविड अस्पताल में भरती करा दिया गया था.
  • 22 मई-जिले में तीन पॉजिटिव केस सामने आये थे. एक साथ तीन केस आनेवालों में एक चाईबासा सदर, दूसरा खूंटपानी और तीसरा टोंटो प्रखंड निवासी मरीज था.
  • 24 मई-चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इन तीन युवकों को टोकलो मध्य विद्यालय, मधुसूदन स्कूल व कुईसुता मध्य विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था. तीनों युवक मुंबई से 15 मई को चाईबासा आईटीआई स्थित अस्थाई स्वास्थ्य जांच कैंप पहुंचे थे, जहां उनका स्वाब लेने के बाद चक्रधरपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था.
  • 25 मई-पश्चिमी सिंहभूम में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.
  • 26 मई-जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें दो आनंदपुर तथा दो मनोहरपुर निवासी हैं. सभी प्रवासी मजदूर हैं.
  • 27 मई-जिले के चक्रधरपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला. प्रवासी मजदूर है, जो मुंबई से आया था.
  • 03 जून-इस दिन जिले में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, जिसे चक्रधरपुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
  • 06 जून-इस दिन जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.
Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए
खबर

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

July 1, 2026
Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत
खबर

Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत

June 30, 2026
Jamshedpur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार के सामने हुई हत्या के दो दिनों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय, इस दौरान भारी पुलिस बल की थी तैनाती
खबर

Jamshedpur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार के सामने हुई हत्या के दो दिनों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय, इस दौरान भारी पुलिस बल की थी तैनाती

June 30, 2026
Next Post
attempt-to-suicide : रोज-रोज की किच-किच से तंग 19 वर्षीय महिला ने पहले पी राशी, फिर नमक व सिंदूर का घोल, जगन्नाथपुर सीएचसी में भर्ती

attempt-to-suicide : रोज-रोज की किच-किच से तंग 19 वर्षीय महिला ने पहले पी राशी, फिर नमक व सिंदूर का घोल, जगन्नाथपुर सीएचसी में भर्ती

सरायकेला : सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत, दो दिन पहले छुट्टी पर आया था अपने गांव

सरायकेला : सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत, दो दिन पहले छुट्टी पर आया था अपने गांव

jamshedpur-crime-सोनारी थाना से कुछ ही दूर में मिली  लाश, सनसनी

jamshedpur-crime-सोनारी थाना से कुछ ही दूर में मिली लाश, सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत

Jamshedpur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार के सामने हुई हत्या के दो दिनों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय, इस दौरान भारी पुलिस बल की थी तैनाती

Jamshedpur vhp against police : जमशेदपुर के सीनियर एसपी पर एक्शन ले झारखंड सरकार या जल्द से जल्द करे तबादला, विहिप ने उठायी मांग

jamshedpur Brahmotsavam-57वें श्री वेंकटेश्वर स्वामी ब्रह्मोत्सवम् का सातवां दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के साथ संपन्न,गज वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन, टेल्को गणेश मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत

Jamshedpur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार के सामने हुई हत्या के दो दिनों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय, इस दौरान भारी पुलिस बल की थी तैनाती

Jamshedpur vhp against police : जमशेदपुर के सीनियर एसपी पर एक्शन ले झारखंड सरकार या जल्द से जल्द करे तबादला, विहिप ने उठायी मांग

jamshedpur Brahmotsavam-57वें श्री वेंकटेश्वर स्वामी ब्रह्मोत्सवम् का सातवां दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के साथ संपन्न,गज वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन, टेल्को गणेश मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा

jamshedpur mla saryu roy attack police : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का पुलिस पर कड़ा प्रहार, बोले : पुलिस शिथिल और लापरवाह, बुलायी सर्वदलीय व सर्वसमाज की बैठक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News