
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर के पास एक 50- 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. वही शव मंदिर के पीछे झाड़ियों में पाया गया. उधर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सोनारी थाना पुलिस को दी. वही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. वैसे शव को देखकर कर ऐसा लग रहा है कि शव काफी दिनों से वहां पड़ा है. शव से बदबू भी आ रही है. आशंका जताई जा रही है कि करीब 3- 4 दिन पहले का यह शव है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है, कि मृतक है कौन और यहां पहुंचा कैसे. वैसे आपको बता दे कि सोनारी का भूतनाथ मन्दिर काफी भीड़भाड़ वाला इलाके में से एक है. मन्दिर में हर दिन जुटान होता है, लेकिन फिर भी वहां झाड़ियों में लाश मिलना कई सवाल पैदा कर रहा है. वैसे शव पर हल्की चोटें भी पाई गई है जिस कारण पुलिस को सन्देह हो रहा है. वैसे पुलिस पहले यह पता लगाने की कोशिश कर रही है किसका शव है और कहां से आया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.






