
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़ागहातु पंचायत के कारीगुड़िया गांव में गोतनी के द्वारा रोज-रोज किच-किच और ताना से तंग आकर एक 19 वर्षीय महिला ने नमक और सिंदूर को घोल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बेहोशी के हालत में महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए जगन्नाथपुर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए महिला को चाईबासा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को कारीगुड़िया निवासी विश्वनाथ हेंब्रम खेत में काम करने के लिए सुबह निकल गया। वहीं रोज की तरह विश्वनाथ हेंब्रम की भाभी ने बच्चों को लेकर विश्वनाथ के पत्नी के साथ रोज की तरह खारी खोटी कहने और सुनाने लगी।इस प्रताड़ना से तंग आकर विश्वनाथ की पत्नी नें नमक और सिंदुर का घौल बनाकर पिने की ठान ली लेकिनहिमत्त नहीं जुटा पाई पीने की तो पहले राशी पी और नशा होने के बाद विश्वनाथ की पत्नी ने नमक और सिंदुर मिला कर पी ली। वहीं जब घरवालें खेत से काम कर वापस घर लौटा तो देखा की पद्दमिनी हेंब्रम बेहोशशी के हालत में पड़ी हुई थी।जिसे जगन्नाथपुर सीएचसी अस्पताल लाया गया ईलाज के लिए।प्रिथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया बेहतर ईलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल।







