
चाकुलिया : धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित लौधा ने पुराना बाजार बिरसा चौक पर स्थापित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्हें बिरसा मुंडा अमर रहे का नारा लगाया. मौके पर उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. अवसर पर रत्नेश सिंह, राणा गोप, सुरेश सिंह, गौतम शर्मा, राजेश नामाता, रोहित लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.

















