जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के निर्देशानुसार सोशल मीडिया के प्रदेश चेयरमैन संजय कुमार ने आज नियुक्ति पत्र जारी करते हुए झारखंड के प्रमंडलों के सोशल मीडिया के प्रभारी की घोषणा की है ।जिसमें कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मिंटू हेंब्रम एवं जगदीश चंद्र महतो को कोल्हान प्रमंडल के सोशल मीडिया का प्रभारी नियुक्त किया गया है ।इस संदर्भ में जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह ने कहा कि विगत 3 वर्षों से सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर मिंटू हेंब्रम और जगदीश चंद्र महतो के द्वारा निरंतर बहुत हैं अच्छी तरीके से कांग्रेस के विचारधाराओं एवं सिद्धांतों का प्रचार प्रसार किया जा रहा था ।इसके तहत इन्हें आज यह जिम्मेदारी दी गई है। हमे आशा नही पूर्ण विश्वाश है कि आने वाले दिन में पूरे कोल्हान प्रमंडल में सोशल मीडिया की टीम को विस्तारीकरण करके कांग्रेस के नीति और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का काम इनके द्वारा किया जाएगा। इन दोनों के सोशल मीडिया के प्रभारी बनने पर पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव रंजन एवं उनकी पूरी कमेटी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।









