
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सामुदायिक भवनों को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बंद करा दिया गया है. सत्ता परिवर्तन के साथ ही यह बदलाव कर दिया गया है. इसके तहत सारे समाज को यह सामुदायिक भवनों का आवंटन किया गया था, लेकिन कालांतर में लोगों के इस्तेमाल की शुरुआत होते ही इसको वापस ले लिया गया. अब जमशेदपुर अक्षेस बोल रही है कि यह सारे सामुदायिक केंद्र को लेकर नये सिरे से आवंटन किया जायेगा. जबकि विभिन्न समाज के लोगों का कहना है कि वे लोग पानी और बिजली का कनेक्शन पैसे देकर लिये है. कई सारी सुविधाएं उसमें दे दी है, लेकिन अब उनको ही इससे मरहूम किया जा रहा है. उनकी सामाजिक गतिविधियों को रोकने की यह साजिश रची जा रही है. इन लोगों ने जमशेदपुर के डीसी को ज्ञापन सौंपकर इसका विरोध दर्ज कराया. इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जागृति संघ के अमित कुमार, भारतीय बजरंग अखाड़ा के कमलेश कुमार, आदिवासी संताल जाहेरथान के डी मुर्मू, ब्रह्मर्षि भवन के ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा के दीपेंद्र सिंह उर्फ दीपू सिंह, संकट मोचन अखाड़ा शिव मंदिर छठ पूजा घाट के अजय कुमार, झारखंड क्षत्रिय संघ के प्रशांत कुमार सिंह, न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा नृपेन मोहंती, भारतीय तुरण संघ के केपी सिंह, उलियान रजक समाज के दिलीप कुमार, कानू विकास संघ के छोटू राम, पुष्पांजलि क्लब के शंकर रेड्डी, रामजनमनगर दुर्गा पूजा कमेटी के तारक मुखर्जी, रामनगर कल्याण समिति के जीपी कुमार, नवयुवक संघ शास्त्रीनगर के सुनील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.







