
जमशेदपुर : प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ सनातन रथ का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. प्रोफेसर डॉ सनातन रथ ने कटक के तुलसीपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. 88 वर्षीय डॉ रथ करीब छह महीने से बीमार चल रहे थे. उल्लेखनीय है कि प्रो डॉ सनातन रथ को ओड़शा में न्यूरो साइंस के संस्थापक और ओड़शा व भारत में न्यूरोसाइंस के ज्ञाता के रूप में जाने जाते थे. न्यूरो चिकित्सा के क्षेत्र में उन्हें महारथ हासिल था. तभी तो ओड़िशा के अलावा झारखंड, बंगाल, बिहार व अन्य राज्यों से भी मरीज उनके यहां इलाज के लिए आते थे. उनके निधन पर जमशेदपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के चिकित्सकों व उन्हें जानने वालों ने गहरा दु:ख व शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.







