
चाईबासा : हाटगम्हरिया व जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक की मौत और तीन घायल हो गये। वहीं हाटग्महिरा पुलिस ने पहले पैदल चल रहे घायल युवक साधो बिरूवा की जाने बचाने के उद्देश्य से जगन्नाथपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ दीपक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक चालक व एक अन्य युवक भी घायल हो गया। दूसरी ओर जगन्नाथपुर से मोंगरा रोड़ जाने वाली सड़क पर एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिससे एक युवक धायल हो गया। उसे जगन्नाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पपडीसाई निवासी साधो बिरूवा नामक युवक अपने घर से काशिम बाजार चौक स्थित बिंदीसाई के पास से पैदल गुजर रहा था, उसी दौरान एक बाइक ने उसे सीधे टक्कर मार दिया, जिसके कारण साधो बिरूवा के माथे पर गंभिर चोट लगी। गस्त कर रही हाटगम्हरिथा पुलिस देखा कि तीन लोग सड़क के किनारे पड़े कराह रहे हैं। कराहता हुए देख पुलिस ने साधो बिरूवा को तुरंत एक ट्रेलर पर लाद कर जगन्नाथपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद साधो बिरूवा को मृत घोषित कर दिया। जबकी घायल बाइक चालक व एक अन्य युवक को घटनास्थल से लाने के लिए पुलिस गयी हुई है।















