
चाईबासा : रविवार को अंतर्राष्टीय योग दिवस पर कोलहान रेंज के डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने अपने आवास पर पत्नी के साथ योग किए। इस अवसर पर डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि योग न केवल शरीर, बल्कि दिमाग को भी फिट रखने के लिए बहुत जरूरी है। मैं युवा पीढ़ी को आपनी जीवन यात्रा में योग को अपनाने की सलाह देना चाहूंगा और खुद को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखूंगा बल्कि तनाव के प्रबंधन में भी मदद करूंगा। इसलिए सुबह अपने लिए एक घंटे का समय अवश्य दें।















