
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थानाक्षेत्र के गौशाला चौक पर बंटी सिंह नामक युवक पर गोली चलाने के 2 अन्य आरोपियों को जुगसलाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए दोनों आरोपी गैर प्राथमिकी आरोपी है. पकड़े गए आरोपी में परसुडीह थानाक्षेत्र के रहने वाला अभिषेक पात्रा और दिनेश महतो उर्फ दीनू महतो शामिल है.
इस मामले में पुलिस के समक्ष मुख्य आरोपी मनीष सिंह ने सरेंडर कर दिया था जिसकी निशानदेही पर गोलीकांड में प्रयुक्त पिस्तौल को जब्त कर दिया था. मनीष सिंह ने बंटी सिंह को गोली इसलिए मार दी थी क्योंकि बंटी ने मनीष के सामने से तेजी से गाड़ी चलाया था. बंटी का इलाज अब भी चल रहा है और खतरे से बाहर है. बंटी जुगसलाई का छपरहिया मोहल्ला का रहने वाला है. बंटी के पेट मे गोली लगी थी जिसके बाद उसके पेट से गोली निकालीं गई थी. इस कांड को लेकर जुगसलाई थाना में कांड संख्या 79/20 दिनांक 15/6/20 धारा324/326/307/504/506/34भा द वि एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है.







