
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के सफाईकर्मियों ने कल से हड़ताल पर जाने के फैसले पर यू- टर्न लेते हुए अपना फैसला बदल दिया है. वैसे इन्होंने अपना फैसला बदलने के पीछे मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ हुए बैठक के बाद लिया गया फैसला बताया. जहां इन सफाईकर्मियों ने बैठक के बाद लिए गए फैसले के बाद बताया कि मंत्री ने उनकी मांगो को गंभीरता से लेेते हुए भरोसा दिलाया है कि कुछ अधिकारियों के पेंच के कारण उनकी मांगो को तत्काल पूरा नहीं किया जा सकता. वहीं उन्होंने बताया कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि दस दिनों के भीतर उनकी मांगो को पूरा कर दिया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल पर जाने का अपना फैसला कुछ दिनों के लिए टाल दिया है. आपको बता दे कि कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के सफाईकर्मी अस्पताल में सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर आंदोलित हैं. जहां पिछले दिनों इन्होंने 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी. वहीं इनकी धमकी को देखते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने इन्हें वार्ता के लिए बुलाया था. फिलहाल अस्पताल कर्मियों ने अपना आंदोलन अस्थायी रूप से वापस ले लिया है.






