
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन समेत दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन संचालित होने वाले सारे रेलवे स्टेशन में आने वाले यात्रियों को अब आत्मा से रुबरू होना पड़ेगा. इस शीर्षक को देखकर आप चौंक गये होंगे, लेकिन यह कोई आपके भीतर की आत्मा नहीं है बल्कि यह सुरक्षा प्रणाली है, जिसको कोरोना वायरस से बचाव के लिए विकसित किया गया है, जिसका नाम है आत्मा. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की सौजन्य से इसकी शुरुआत की जा रही है, जो कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए यात्रियों और रेलकर्मियों को काफी मदद करेगा. यह सिस्टम भारतीय रेलवे के गैर राजस्व किराये की कमाई में भी मदद करेगी. इस सिस्टम के जरिये सुरक्षित यात्रा के साथ सुरक्षित स्टेशन भी बन सकेगा. इसके तहत रेल यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर जाते ही पहले आत्मा सिस्टम पर जाना होगा. इस सिस्टम पर जाते ही आपके सामने एक डिजिटल मोनिटर पर यात्री खुद को और दूसरी तरफ बैठे हुए टिकट चेकिंग करने वाले टीटीइ को देख पायेंगे. सबसे पहले आपने मास्क पहना है या नहीं, इसकी जांच की जायेगी और पूरी तरह स्वस्थ्य है या नहीं, इसकी भी पुष्टि करने के लिए आपके शरीर का तापमान चेक भई इसके माध्यम से हो जायेगा. पूरी तरह स्वस्थ्य होने की पुष्टि होने पर आप यात्री अपने पीएनआर नंबर चेक कराकर और अपना पहचान पत्र दिखाकर सामान के चेकिंग काउंटर की ओर जा सकेगा, जहां आरपीएफ के जवान एक बड़ी स्क्रीन पर भी आपकी इन सारी प्रक्रिया की जांच करेंगे. इन सारी प्रक्रियाओं के पूरा होने के ब ाद अब आगे बने काउंटर पर अपने हाथों को स्वच्छ करके ही आगे ट्रेन में आप चढ़ने के लिए आगे बढ़ सकेंगे. इसके बाद आप कोरोना मुक्त यात्रा का आनंद ले सकेंगे. चक्रधुरपुर रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीज कुमार पाठक की पहल पर इस सिस्टम को लगाया गया है, जिसको लेकर सारे रेलकर्मी उत्साहित है और चक्रधरपुर रेल मंडल इस कार्य के कारण नयी ऊंचाईयों को हासिल कर सकेगा, ऐसी उम्मीदें है.







