
चाईबासा : जगन्नाथपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र से जुड़ी सेविकाओ ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू को ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड से वंचित नहीं करने की मांग की है। महिलाओं ने बताया कि हम सभी सेविका दीदी सरकार की प्रत्येक बाल एवं महिला कल्याणकारी योजनायों में अपनी भागीदारी देती आ रही है। पर अब सूचना आ रही है कि सरकार 40% लोगों को राशन कार्ड से नाम हटाने का आदेश जारी कर दी है। जिसमें सेविकाओं का पद नाम भी शामिल है। साथ ही महिलाओ ने कहा कि हम सेविकाओं का मासिक मानदेय 6400 रुपये है, जो प्रत्येक माह नहीं मिलता है। इस कारण सेविकाओं को अर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर हमलोगों का कार्ड निरस्त हो जाता है तो इससे हमारे परिवार पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा।







