
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई के नेतृत्व में शुक्रवार को यहां दिनों दिन बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर ट्रैक्टर ठेल कर प्रर्दशन किया गया। दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि अच्छे दिन लाने की दावा करने वाले मोदी सरकार में देश सबसे खराब दौर से गुजर रही है। विश्व में कच्चे तेल का दाम 34 डालर प्रति बैरल है, फिर भी हमारी केंद्र सरकार देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर जनता को लूटने का काम कर रही है। मोदी सरकार के रहते इतिहास में पहली बार डीजल का दाम पेट्रोल ज्यादा हो गया है। डीजल का दाम मंहगा होने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कोरोनावायरस के कारण हुए लाॅकडाउन से जहां किसनों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा वहीं डीजल को मंहगा कर किसानों के कांधों पर दोहरा बोझ डाल दिया गया है।ये सरासर नाइंसाफी है ये तानासाही है। युवा कांग्रेस केन्द्र सरकार के हर गलत नीतियों का विरोध करेगी। इसके लिए युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध प्रर्दशन करेगी। मोदी जी की गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम जोरदार प्रदर्शन कर करेगी। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप देवगम ने कहा कि मोदी सरकार चुनाव से पहले पेट्रोलियम पदार्थों में कटौती का झूठा वादा जनता से करती थी।अब जनता को समझ आ गया कि ये मात्र चुनावी हथकंडा था। मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीला नाग, एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष विवेक विशाल प्रधान, युकां चाईबासा विधानसभा अध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम, प्रदेश महिला महासचिव पूनम हेंब्रोम त्रिशानू राय, नीरज कुमार झा, नीति गोडसोरा,चाईबासा नगर उपाध्यक्ष अर्श अली, युकां महासचिव मोहम्मद गुलजार, मुकेश कुमार, राकेश सिंह, सुनीता सावैंया,सुशील दास गोविंद पाठ पिंगुवा,शिवा रजक, आदि उपस्थित थे।







