
जमशेदपुर : जमशेदपुर और राँची समेत कुल नौ जिलों के विदेश से लौटे लगभग 28 विद्यार्थियों की मदद के लिए पूर्व विधायक और युवा भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी की ट्वीट एकबार फ़िर कारगर साबित हुई. विदेश से बिहार के गया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विद्यार्थियों को अपने गृह ज़िले में क्वारेन्टीन होने का निर्देश दिया गया था. लेकिन बस से झारखंड आने के क्रम में स्टूडेंट्स को बताया गया कि उन्हें हजारीबाग में क्वारेन्टीन किया जायेगा। 28 स्टूडेंट्स में कई युवतियां भी शामिल हैं. इससे चिंतित होकर बहरागोड़ा निवासी छात्रा मौसमी दास और बुलबुल कुमारी ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मदद का आग्रह किया. छात्रों के क्वारेन्टीन समस्या पर संवेदनशीलता से पहल करते हुए पूर्व विधायक ने झारखंड सरकार के पुलिस महानिदेशक एमवी राव और राज्य पुलिस मुख्यालय को ट्वीट करते हुए छात्र-छात्राओं को जरूरी मदद करने का निवेदन किया. डीजीपी ने त्वरित संज्ञान लेकर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए हजारीबाग रेंज के डीआईजी अमोल वेणुकान्त होमकर को निर्देशित किया. डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद अब छात्र-छात्राओं को उनके गृह ज़िले की ओर रवाना किया जायेगा। पूर्व विधायक के पहल और हस्तक्षेप के लिए छात्रों ने उन्हें और झारखंड पुलिस को आभार जताया है.
कुणाल षाड़ंगी ने बिल माफ करायी
फिर एकबार मदद के लिए आगे आये भाजपा के युवा नेता तथा पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी. उनके सौजन्य से शुक्रवार को फिर से टीएमएच में हुई 68000 रुपये का बिल माफी कराया. विगत कुछ दिन पहले परसुडीह, जमशेदपुर के निर्मल दत्ता को दिल का दौरा पड़ जाने के कारण टीएमएच में दाखिला किया गया था. काफी कोशिशों के बावजूद भी डॉक्टरों ने उन्हें बचा नही पाये और उनकी मृत्यु हो गई. इलाजरत उनका कुल 1,11,000 रुपये का बिल टीएमएच में हुआ था. इस लॉकडाउन की घड़ी में उनके पुत्र ने काफी मुश्किल से 43000 रुपया जमा कर पाए थे तथा बाकी रुपया का इंतजाम वे कर नही पा रहे थे कि बकाया रकम जमा कर उनके पिता के मृत शरीर को दाह-संस्कार के लिए अपना घर ले जा सके. तब उन्होंने इसकी सूचना जिला पार्षद राणा जी को दिए. श्री राणा ने सारी बातें कुणाल षाड़ंगी के समक्ष रखें तथा मदद के लिए आग्रह किये. कुणाल षाड़ंगी ने टीएमएच प्रबंधन से वार्ता कर बकाया 68000 रुपया माफ करवाकर मृत शरीर को परिवार को सुपुर्द करवाये. जनके बेटे ने वीडियो संदेश के ज़रिए कुणाल षडंगी का शुक्रिया अदा किए हैं .





