
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में रविवार (28 जून 2020) को कामकाज सामान्य तरीके से होगा. इसके तहत टाटा मोटर्स की ओर से एक आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के तहत अब 1 जुलाई 2020 को सारे कर्मचारियों को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. यह बदलाव सिर्फ जो ऑर्डर मिला है, उसको इस माह के भीतर पूरा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. इसके बाद सामान्य तरीके से रविवार को छुट्टी रहेगी. जमशेदपुर प्लांट के हेड विशाल बादशाह के लिखित आदेश के मुताबिक, इनवेंटरी का फिजिकल वेरिफिकेशन इनवेंटरी करने वाले इ ग्रेड के कर्मचारियों को एक जुलाई को ड्यूटी किया जाना है, जिसके बदले उक्त कर्मचारी एक जुलाई से तीन दिनों के भीतर अपनी साप्ताहिक छुट्टी ले सकते है.

मैनेजेरियल ग्रेड वालों के लिए यह छुट्टी मान्य होगा. वैसे आपको बता दें कि टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में काफी ज्यादा ऑर्डर आ गया है. जून माह के लिए यह आदेश आया है, जिसके तहत टाटा मोटर्स द्वारा काम को तेज किया गया है. इसके अलावा सैन्य वाहनों का भी डिमांड आया है, जिसको लेकर भी टाटा मोटर्स की ओर से उत्पादन को तेज किया जा चुका है और कर्मचारियों को काम पर बुलाया गया है.




