
घाटशिला : प्रखंड कृषि पदाधिकारी की देख रेख में बराजुरी पंचायत में कृषि संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया गया और महिलाओं को खरीफ फसल के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने श्रीविधि से धान की खेती करने के प्रति जागरूक किया और श्रीविधि से खेती करने की फायदा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्रीविधि से बीज की खपत कम होती है और पैदावार ज्यादा होती हैं. खर-पतवार नाशी का प्रयोग भी कम करना पड़ता है. श्रम शक्ति भी काफी कम लगती है. इसके अलावा बराजुरी पंचायत मंडप में महिलाओं को खरीफ फसल से संबंधित जानकारी दी गई और पीएम आवास के डिलीट सूची की जानकारी दी गई.







