
चाईबासा : किरीबुरू लौह अयस्क खदान के क्वार्टरों में रह रहे गैर सेलकर्मियों को क्वार्टर एवं दुकनदारों को दुकानें खाली करने संबंधी आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग को लेकर नोवामुण्डी भाग एक के जिला परिषद सदस्य शंभु हाजरा उपायुक्त अरवा राजकमल से उचित कार्रवाई करने की मांग की है. वह मंगलवार को किरीबुरू आरएमडी सेल के महाप्रबंधक को मांग पत्र सौपेंगे. उन्होंने कहा है कि कम्पनी के द्वारा गैर सेलकर्मियों को क्वार्टरों एवं दुकनदारों को दुकानें खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है, मगर अभी सारा देश एवं राज्य की जनता कोविड-19 से लड़ रही है. लोगों को अपना परिवार चलाने के लिए सोचना पड़ रहा है. कोई व्यक्ति बाहर नहीं निकल पा रहा है. रोजगार की काफी समस्या है. एक तरफ सभी लोगों को चिकित्सा एवं रोजगार के लिए के सोचना पड़ रहा है और सेल कम्पनी के द्वारा इस विकट माहामारी एवं बरसात की मौसम में क्वार्टरों को खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. यह कहीं से उचित नहीं है. अत: तत्काल प्रभाव से अभी 2020 दिसम्बर तक इस आदेश को रदद् करने की कृपा की जाये. ताकि क्वार्टरों में रह रहे लोग की बरसात के मौसम में अपने परिवार के साथ बेहिचक जीवन यापन कर सकें और कोविड-19 से भी घरो में रह कर सुरक्षित बच सकें. उन्होंने कहा है कि सरकार भी कह रही है घरों में रहे एवं सुरक्षित रहें.







